नई दिल्ली में राजनाथ सिंह से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 11 जून, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यो के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया।
रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून स्थित आईएमए में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए मंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। छावनी परिषदों के विकास के लिए मंत्री ने अनुरोध किया कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार के लिए बजट जारी किया जाना अति आवश्यक है।
मुलाकात के बाद मंत्री ने बताया कि जल्द ही रक्षा मंत्री उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। उन्होंने सीएसडी कैंटीनों में पूर्व सैनिकों के लिए बढ़ाई गयी सुविधाओं के लिए भी रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *