मत्स्य पालन आवंटन शिविर आगामी 19 जून को

हरिद्वार: श्री पूरण सिंह राणा उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने सर्व साधारण को सूचित करते हुये अवगत कराया है कि तहसील हरिद्वार अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में अवस्थित ऐसे समस्त तालाब/जोहड़ जो कि मौके पर अतिक्रमण मुक्त है तथा मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त है, को पात्र व्यक्तियों एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को मत्स्य पालन किये जाने हेतु 29 वर्ष के लिए पट्टे पर आवंटित करने हेतु दिनांक 19 जून,2023 दिन सोमवार को प्रातः 11.00 बजे तहसील हरिद्वार के सभागार में आवंटन कैम्प/शिविर का आयोजन किया गया है।
उप जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी है कि इस दिनांक को शिविर में कश्यप समाज के व्यक्ति/समुदाय के लोग अपने क्षेत्र में मत्स्य पालने हेतु उपयुक्त तालाब को आवंटित किये जाने हेतु उपस्थित होकर अपना आवेदन एवं वांछित अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं। समिति के द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरान्त पात्रता की शर्तें पूर्ण करने पर पात्र एवं योग्य व्यक्ति को पट्टा आवंटन की कार्यवाही संपादित की जायेगी।
….

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *