उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला कार्यालय हरिद्वार में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्वजारोहण किया

  हरीद्वार- उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला कार्यालय हरिद्वार में भारत के 74वें
गणतंत्र दिवस एवं 73वीं वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज़ तिरंगा का
ध्वजारोहण हरिद्वार उक्रांद जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी व नगराध्यक्ष आदेश
मावावाडी ने किया।

राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर्यक्रम में हरिद्वार जिले के उक्रांद केंद्रीय एवं
जिला व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते
हुए उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की अवधारणा को पूर्ण करने का संकल्प किया।

केन्द्रीय सलाहकार रवीन्द्र वशिष्ठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि सवतंत्रता
के पश्चात भारत का अपना संविधान 1950 में लोकसभा में लागु किया गया था
जिसके आधार पर भारत में राजकाज जनहित में किया जाना शुरु हुआ। परन्तु
दु:ख का विषय है कि अब कुछ सत्ता लोभी इसी गणतंत्र की बली देने पर आमादा
हैं।

केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित ने कहा कि गणतंत्र का मायना तबतक पूरा
नहीं होता जबतक कि देश के हर वर्ग़ का सश्क्तिकरण होगा।

उक्रांद जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी ने कहा कि जिस भारत की गणतंत्रता आबोहवा
में आज हम सांस ले रहे हैं वह नि:स्वार्थ त्याग व बलिदान से प्राप्त हुई
है जैसे अक्षुन्य बनाये रखना आज के नौज़वान युवकों के कंधों पर है जिस तरह
से आजकल की राजनीति पेंग बढा रही है भारत को पुन: आर्थिक गुलामी की ओर
लेजा रही है।

नगराध्यक्ष आदेश मारवाडी ने कहा कि भारत की जवानी जिस तरह से विदेशों की
ओर पलायन कर रही है आज की कुत्सित राजनीति का परिणाम है जो गणतंत्र की
परिभाषा के अनुरूप नहीं है।

भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर ध्जारोहण कार्यक्रम में केन्द्रीय
सलाहकार रवीन्द्र वशिष्ठ, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता पुरोहित,
हरिद्वार नगराध्यक्ष आदेश मारवाडी, जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी, जिला
कार्यकारी जसवन्त सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शंकर दत्त
उपाध्याय, श्रीमति पुष्पा चौहान, सुरेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र गैरोला
अन्य स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *