राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार है।गुरमीत सिंह

हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था, रूड़की इकाई द्वारा रूड़की में आयोजित ‘‘देश के सम्मान में-राष्ट्रीय सैनिक संस्था मैदान में’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्था की ओर से गौरव सैनानियों को उनके योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार है। सभी पूर्व सैनिक मेरे इसी परिवार के सदस्य हैं। राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित यह संस्था हमारे असंख्य गौरव सैनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता के सूत्र में जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारी राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान के लिए हमारे सामाजिक ताने-बाने में एकता और राष्ट्रभक्ति की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के गौरव सैनानी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस परिवार को, हजारों देशभक्त नागरिकों और वीर सैनिकों ने स्वयं समर्पित भावना से बनाया है। इस परिवार का सदस्य होना हर एक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था निरंतर राष्ट्र सर्वाेपरि की भावना से कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, संस्कृति इतिहास और परम्पराओं की रक्षा के लिए भारत की सेना राष्ट्र प्रथम की भावना से सदैव तत्पर रहती है। हमारे सैनिकों का सीमाओं में सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आपदाओं में सराहनीय कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। भारत के वीर सैनिक हर र्माेचे पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों में नेतृत्व करने की एक प्राकृतिक क्षमता है, और वे समाज एवं राष्ट्र की चुनौतियों के समाधान खोजने का भी कार्य करे। पूर्व सैनिक और गौरव सैनानी भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों के निवारण के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हमें एकता और एकजुटता से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि संस्था अन्य लोगों को भी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी अपने विचार रखे। संस्था के अध्यक्ष कर्नल (रि.) टी.पी. त्यागी ने उपस्थित अतिथियों एवं इकाईयों के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक खानपुर श्री कुवंर प्रणव सिंह चौंपियन, सीडीओ श्री प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी श्री बीर सिंह बुदियाल, एएनए श्री विजयनाथ शुक्ल, एसपी देहात, राष्ट्रीय सैनिक संस्था रूड़की के जिलाध्यक्ष बृजेश त्यागी, सचिव राजेन्द्र बगासी, संस्था के श्री राजेन्द्र छिब्बर, कैप्टन सुरेश चन्द्र त्यागी, नवीन त्यागी सहित विभिन्न इकाईयों के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *