लालजीवाला में सप्तऋषि बन्धा के आसपास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम द्वारा लालजी वाला में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
लालजीवाला में अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के तहत लगभग 150 से 200 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की गयी, जिससे लालजीवाला में चारों तरफ हड़कम्प का माहौल बना हुआ था। इसके अतिरिक्त विगत दिनों जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास किये गये निरीक्षण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत दिये गये निर्देशों के क्रम में सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास हरियाणा तथा पंजाब के लोगों द्वारा अतिक्रमित लगभग सात धार्मिक ढांचों को भी धराशायी कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा कहीं पर भी अगर सरकार की एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, तो उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा।
इस अवसर पर नगर निगम, सिंचाई, लोक निर्माण सहित पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

  *हरिद्वार 20 मार्च 2026* राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *