छात्रावास अलीपुर में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

हरिद्वार-26 जनवरी 2024 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में 75 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा ध्वजारोहण किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए प्रवीण कपिल ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ था । हमे संविधान में बहुत से अधिकार मिले हैं, हमे अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए । इस अवसर पर छात्रावास के छात्रों के द्वारा सुंदर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रस्तुत की गई । जिसमे छात्रों ने कविता, गीत के साथ साथ देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी । इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत अलीपुर निवासी विकास कुमार द्वारा छात्रों को पढ़ाई कर देश के अच्छे नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया । समारोह को प्राथमिक विद्यालय शिक्षिका कविता धीमान, छात्रावास स्टाफ नितिन मल्होत्रा, चंद्र किरण, लोकेश कुमार व संदीप कुमार द्वारा संबोधित करते हुए छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ में हरिओम, मुकेश कुमार, रुस्तम, अंकित कुमार, अशोक कुमार, पूर्व छात्र एवं छात्र उपस्थित रहे ।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *