कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम परिसर में एक्सिस बैंक की शाखा का दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर शुभारम्भ किया। 

हरिद्वार: श्री  सतपाल महाराज मा0 मंत्री लोक  निर्माण  विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु  सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण  निर्माण, संस्कृति जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनायें एवं जनपद प्रभारी मंत्री ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम परिसर में एक्सिस बैंक की शाखा का दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर शुभारम्भ किया। 
शुभारम्भ के अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सभी को बधाई व शुभकामनायें देते हुये कहा कि एक्सिस बैंक की स्थापना 1990 में हुई थी। इस समय देश में इसकी पांच हजार शाखायें काम कर रही हैं तथा बैंक ने विभिन्न स्थानों में 11 हजार के करीब एटीएम भी स्थपित किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर आश्रम क्षेत्र में इस बैंक की शाखा के खुल जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी तथा मा0 प्रधानमंत्री के कैश लैस आदान-प्रदान की परिकल्पना को और मजबूती मिलेगी। 
इस अवसर पर एक्सिस बैंक के सर्किल हेड श्री रघुवीर सिंह चौहान, कलस्टर हैड श्री मुकेश साहनी, ब्रांच मैनेजर अजय सिंह, श्री पंकज रावत आदि उपस्थित थे।

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *