गंगा रन‘ कार्यक्रम हरिद्वार में चण्डीघाट (नमामि गंगे घाट) से सी.सी.आर. टॉवर तक

 हरिद्वार- श्री उदय राज सिंह, अपर सचिव/ कार्यक्रम निदेशक, राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप, नमामि गंगे उत्तराखंड द्वारा 31 अक्टूबर, 2022 को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के उपलक्ष्य में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित ‘गंगा रन’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी।
 ‘गंगा रन‘ कार्यक्रम हरिद्वार में चण्डीघाट (नमामि गंगे घाट) से सी.सी.आर. टॉवर तक आगामी 31 अक्टूबर को प्रातः 8.00 बजे भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाये जाने वाले ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।
 प्रस्तावित कार्यक्रम में माo केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार  मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 
अपर सचिव/कार्यक्रम निदेशक की अध्यक्षता में आहूत तैयारी बैठक में नमामि गंगे की कार्यदायी विभागों के अधिकारियों एवं राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप के अधिकारियों/विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 
बैठक में अपर सचिव/कार्यक्रम निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम आयोजन हेतु नामित नोडल एजेंसी द्वारा गंगा रन हेतु निर्धारित ट्रैक का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही बैठक में  जिला प्रशासन से कार्यक्रम के सम्बंध में समन्वय हेतु टीम का भी गठन किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *