बस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों  दो- दो लाख तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने विगत 04 अक्टूबर को पौड़ी जिले के सिमडी गांव के निकट हुई बस दुर्घटना मंे प्रभावित लोगों को अब तक जो भी सहायता पहुंचाई गयी है, के संबंध में बताते हुए कहा है कि मा o मुख्य मंत्री की ओर से कोमृतकों के आश्रितों  दो- दो लाख तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किये जा चुके हैं l संदीप की शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कार्यवाई गतिमान हैl

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने यह भी बताया कि इस बस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिवारों को दूसरे ही दिन छह माह का निःशुल्क राशन यथा-गेहूं, चावल, दाल आदि उपलब्ध करा दिया था l उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम वहाँ लगातार निगरानी रखे हुए है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न योजनाओं-पारिवारिक लाभ योजना, विधवा पेंशन, किसान पेंशन, बृधावस्था पेंशन, स्पांसरशिप आदि योजनाओं के अन्तर्गत आश्रित परिवारों को लाभ दिया जा रहा है l

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *