जिला समाज कल्याण अधिकारी  श्री टी०आर०मलेठा ने अवगत कराया

 हरिद्वार : जिला समाज कल्याण अधिकारी  श्री टी०आर०मलेठा ने अवगत कराया है कि  समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों, प्लेसमेन्ट अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाडियों एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को जनपद स्तरीय समिति द्वारा चयनित कर राज्य स्तरीय चयन समिति को आवेदन पत्र प्रेषित किये जाने हैं।
 
अतः उक्त वर्णित श्रेणी में जो निःशक्तजन पात्रता रखते हैं, वह निर्धारित प्रपत्रों में अपना आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर दिनांक 10 अक्टूबर 2022 तक समाज कल्याण विभाग (विकास भवन, कक्ष संख्या 01 रोशनाबाद हरिद्वार) में जमा कर सकते हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *