सिडकुल हरिद्वार के सेवा पार्क में सिडकुल इंटरप्राइजेज वेलफेयर, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सौजन्य से रुद्राक्ष, नीम तथा महुवा के पौंधे लगाये गए।

हरिद्वार: विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर रुड़की औद्योगिक क्षेत्र पार्क 2 में वृक्षारोपण किया गया।
इसके अलावा सिडकुल हरिद्वार के सेवा पार्क में सिडकुल इंटरप्राइजेज वेलफेयर, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सौजन्य से रुद्राक्ष, नीम तथा महुवा के पौंधे लगाये गए।
इस अवसर पर विप्रो के सी0आर0 श्री अरविंद चौहान ने बताया कि वे पर्यावरण के संरक्षण के लिए हरिद्वार में दस हजार पौंधे लगायेंगे।
इस मौके पर उद्योग् महा प्रबंधक सुश्री पल्लवी गुप्ता, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष श्री मनोज गौतम, वार्ड मेंबर श्री अरविंद चौहान, श्री मनोज शर्मा, श्री गुलशन, श्री अनुज् सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *