उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के निधन पर कलक्ट्रेट में एक शोक सभा हुई

हरिद्वार: : उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, जो लक्सर में एक सड़क दुर्घटना में विगत कई दिनों पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं, जिनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, गुरूवार को उनका निधन हो गया।
उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के निधन पर कलक्ट्रेट में एक शोक सभा हुई, जिसमें जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुश्री संगीता कनौजिया को अपने कार्य के प्रति समर्पित, कर्मठ तथा व्यवहार कुशल बताते हुये उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *