राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी।

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी।
, जनपद नैनीताल व चम्पावत के अभ्यर्थियों की आज की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 102 महिला अभ्यर्थियों में से 97 ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 96 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई। साथ ही इस परीक्षा में कुल 152 पुरुष अभ्यर्थियों में से 142 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 140 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। एक अभ्यर्थी कमल भट्ट का दौड़ में स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया,उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित करने के क्रम में अभी तक जनपद देहरादून, बागेश्वर व पौड़ी गढ़वाल के अभ्यर्थियों की परीक्षा विगत दिनों सम्पन्न ही चुकी है। इस क्रम में यह परीक्षा 5 मई तक आयोजित होनी है, जिसमें अलग-अलग तिथियों में अलग अलग जनपदों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर समिति सदस्य पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार श्रीमती जूही मनराल, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, जिला क्रीडा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, सहायक भूलेख अधिकारी श्री हरिहर उनियाल,सांख्यिकीय अधिकारी श्री मदन बिष्ट सहित सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

Related Posts

गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मैं. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

  *हरिद्वार 19 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *