राष्ट्रीय गंगा दिवस के अवसर पर गंगा सफाई एवं चित्रकला प्रतियोगिता

 हरिद्वार समाचार – गंगा समिति, हरिद्वार द्वारा आज डामकोठी स्थित शिवघाट पर राष्ट्रीय गंगा दिवस के अवसर पर गंगा सफाई एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, जिसकी थीम-गंगा, गंगा की स्वच्छता, गंगा का उद्गम थी, में पन्नालाल भल्ला इण्टर काॅलेज, डी0पी0एस0, आनन्दमय सेवा सदन इण्टर काॅलेज, मिन्युसिपलिटी इण्टर काॅलेज, ज्वालापुर, नीलखुदाना वन विभाग के बच्चे, स्वयं सेवी संस्था वीइंग भगीरथ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक ओर चित्रकला प्रतियोगिता चल रही थी, तो दूसरी ओर गंगा की सफाई का वृहद् कार्यक्रम चल रहा था। गंगा की सफाई में स्वयं सेवी संस्थाओं एवं लोगों ने श्रद्धापूर्वक बढ-़चढ़कर भाग लिया और माॅं गंगा को स्वच्छ करने में सभी ने अपना योगदान दिया।

गंगा सभा के अध्यक्ष श्री प्रदीप झा ने वहां उपस्थित जन समुदाय का अभिनन्दन किया और कहा कि आपने गंगा की सफाई के लिये जो योगदान किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने मां गंगा की चर्चा करते हुये कहा कि गंगा हमारी पवित्र नदी होने के साथ ही करोड़ों लोगों के रोजगार से भी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि गंगा हमारे जन्म से लेकर मोक्ष तक हमारे हर सांस से जुड़ी हुई है।
श्री जय भारत सिंह, मुख्य नगर अधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई का अभियान स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भी किया जा रहा है। सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो उत्साहवर्द्धक व प्रेरणादायी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपना पुराना कपड़ा व अन्य सामग्री गंगा में न डालें। अपनी पुरानी सामग्री को नगर निगम के चिह्नित स्थानों पर ही डालें ताकि नगर निगम द्वारा उनकी रिसाइकिलिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छ रहेगी तभी हमारे आसपास का वातारण भी स्वच्छ व सुन्दर रहेगा।


चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार डी0पी0एस0 की साक्षी साहू ने, द्वितीय पुरस्कार आनन्दमय सेवा सदन इण्टर काॅलेज की ममता कुमारी एवं पन्नालाल भल्ला इण्टर काॅलेज की एकता ने संयुक्त रूप से तथा तृतीय पुरस्कार तनवी कुमारी ने जीता। इसके अलावा पन्ना लाल भल्ला इण्टर काॅलेज, वीइंग भगीरथ स्वयं सेवी संस्था, आनन्दमय सेवा सदन इण्टर काॅलेज, वन विभाग के बच्चों को, म्युनिसिपलिटी इण्टर काॅलेज, ज्वालापुर तथा वीइंग भगीरथ संस्था से जुड़ी सिद्धि एवं ऋचा को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूली बच्चों को सार्टीफिकेट भी दिया जायेगा। वहां उपस्थित समुदाय ने स्कूली बच्चों को बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया। पुरस्कार वितरण गंगा सभा के अध्यक्ष श्री प्रदीप झा, श्री नीरज कुमार, डी0एफ0ओ0, मुख्य नगर अधिकारी, श्री जय भारत सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शिखर पालिवाल, वीइंग भागीरथ स्वयं सेवी संस्था ने किया

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *