धर्म, देश व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सम्मानित करेगा अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट-साध्वी रचना

हरिद्वार अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट द्वारा 15 मई को भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित किए जा रहे सम्मान समारोह में धर्म हित, देश हित व समाज हित में योगदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। अखण्ड भारत शक्ति पीठ की अध्यक्ष कथा व्यास साध्वी रचना ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथी मां भागीरथी गंगा एवं विशिष्ट अतिथी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का पहला निमंत्रण मां गंगा के श्री चरणों में समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा विगत बीस वर्षो से धर्म व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। भारत को अखंड एवं विश्व गुरू बनाने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए अखंड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट का निर्माण किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को अधिकारों के साथ उनके कर्तव्य के प्रति जागरूक करना है। संस्था से जुड़े लोग भारत को अखंड एवं विश्व गुरू बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। साध्वी ने कहा कि हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य भी जुड़े हुए हैं। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सभी को सदैव सजग एवं तत्पर रहना होगा। ऐसा होने पर ही भारत विश्व गुरु के पद पर सुशोभित होगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *