साइकिलिंग व पेटोलियम कंजर्वेशन को बिग वे में प्रमोट किया जाना चाहिये-दीपक रावत

 हरिद्वार समाचार–  दीपक रावत, मेलाधिकारी ने आज हरिद्वार बस स्टैण्ड के निकट स्थित सहगल पेटोल पम्प से सक्षम संस्था द्वारा हरित एवं स्वच्छ उर्जा के लिये आओ साइकिल चलायें अभियान के तहत आयोजित ’’साइक्लोथाॅन’’ साइकिल रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
 दीपक रावत ने इस अवसर पर कहा कि इस साइकिल रैली में बहुत सारे युवा भाग ले रहे हैं। यह बहुत ही सार्थक और अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग व पेटोलियम कंजर्वेशन को बिग वे में प्रमोट किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वस्थता के लिये साइकिलिंग सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने इस मौके पर प्रतिभागियों को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ भी दिलाई।
मेलाधिकारी को कार्यक्रम में आयोजिकों द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
सक्षम संस्था द्वारा हरित एवं स्वच्छ उर्जा के लिये आओ साइकिल चलायें अभियान के तहत आयोजित ’’साइक्लोथाॅन’’ साइकिल रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं संस्थाओं से जुड़े बच्चों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री संजय सहगल के अलावा विमल कुमार, पंकज सहगल सहित संस्था के पदाधिकारी तथा पीसीआरए के अधिकारीगण मौजूद थे

Related Posts

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

पंतद्वीप क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

  *हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा-2026, कांवड़ मेला-2026 एवं कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को उप मेला अधिकारी श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *