विलेज योजना एवं मधु ग्राम के चयन हेतु गठित समिति की बैठक

हरिद्वार  समाचार– जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आईएमए विलेज योजना एवं मधु ग्राम के चयन हेतु गठित समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि आईएमए विलेज एवं मधु ग्राम योजना के तहत जनपद से एक गांव का चयन किया जाना है, इसका चयन जहां एकीकृत ग्राम योजना चल रही है, उसी में से करना है। इस योजना के अन्तर्गत 500 लाभार्थियों का चयन होना है।
बैठक में अधिकारियों ने नारसन ब्लाक के मकदूमपुर ग्राम पंचायत का प्रस्ताव  आईएमए विलेज योजना एवं मधु ग्राम के लिये रखा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि इसका चयन किस आधार पर किया गया है। मौके पर उपस्थित उस क्षेत्र के एक मौन पालक ने बताया कि हमारे समूह में 70-80 लोग जुड़े हैं। हरिद्वार से प्रति वर्ष सीजन में पाॅलिनेशन के लिये डेढ़ लाख बाॅक्स हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा राजस्थान भेजे जाते हैं तथा यहां से विभिन्न प्रदेशों में पाॅलिनेशन के लिये भेजने हेतु ट्रांसपोर्टेशन की अच्छी व्यवस्था है एवं जो शहद प्राप्त होता है, हम उसे बाजार मेें बेच देते हैं। जिलाधिकारी ने मौन पालक से पूछा कि कोई ब्राण्ड ईजाद किया है या वैसे ही बिना ब्राण्ड के बेच रहे हैं, इस पर मौन पालक ने बताया कि अभी तो बिना ब्राण्ड के ही बेच रहे हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थियों के चयन हेतु जो पात्रता रखी जायेगी, उसमें सभी वर्गो-किसान, महिला किसान, दिव्यांग, थर्ड जेन्डर, अनुसूचित जाति/जनजाति आदि का पूरा ध्यान रखा जाये।
       बैठक में उद्यान अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य अधिकारीगण एवं मौन पालक उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *