सीनियर सिटीजन के लिए हरिद्वार पुलिस बन रही सहारा

हरीद्वार
एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देशन में शहर के सीनियर सिटीजनों की सहयता हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हरिद्वार पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र के ऐसे बुजुर्ग लोगों का डाटा एकत्र कर रही है जो अकेले रहते हैं। जिस से समय समय पर उनका हाल चाल जन सके व उनके हर संभव मदद हो सके।

जिसके क्रम में आज श्यामपुर चौकी लालढांग में तैनात हेड कांस्टेबल शेर सिंह द्वारा उनके क्षेत्र में रही रही बुजुर्ग महिला भगदेही देवी उम्र 88 वर्ष के मकान पर जाकर महिला का हालचाल जाना, जो काफी समय से बीमार चल रही थी।

उक्त पुलिस कर्मी द्वारा बुजुर्ग महिला को नारियल पानी आदि पिलाकर आश्वस्त किया कि समय-समय पर आपकी देख रेख हेतु आते रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे।

बुजुर्ग महिला द्वारा पुलिस की इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए आशीर्वाद दिया गया।

Related Posts

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *