रास्ता भटकी महिला परिजनों से वापस मिलकर हुई भावुक

गंगनहर. हरीद्वार

112 के माध्यम से रास्ता भटककर रामपुर चुंगी के पास खड़ी महिला की सूचना मिलने पर स्थानीय चेतक पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर जाकर उक्त महिला से संपर्क किया। महिला द्वारा कोई स्पष्ट पता न बता पाने के चलते उक्त महिला को कोतवाली गंगनहर पर लाया गया।

तत्पश्चात विभिन्न माध्यमों से महिला के फोटोग्राफ्स के जरिए परिजन की तलाश करने के साथ-साथ महिला से पुनः पूछताछ करने पर आखिरकार जानकारी मिली कि उक्त महिला सुषमा की शादी सहारनपुर मनिहारान के वीरेंद्र से हुई। संपर्क करने पर वीरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह घर से निकली थी लेकिन अब तक न लौटी।

महिला को उसके पति के बताए अनुसार पति वीरेंद्र सिंह सैनी निवासी मनिहारान के बुआ का लड़के सोमदत्त पुत्र काशीराम निवासी ग्राम नागल मेवाड़ खुर्द थाना कलियर के सुपुर्द किया।

*पुलिस टीम*
1-HC संदीप यादव
2-C रणवीर सिंह
3-C विनोद सिंह बर्तवाल
4-LC विजया

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *