जिलाधिकारी ने सीएनजी स्टेशन डीलर को सेवा सुचारू रखने की लिए जरूरी प्रशासनिक मदद का आश्वासन भी दिया

हरिद्वार l जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने कहा है कि मौजूदा विकास की गति और स्वरूप ने  पर्यावरणीय संसधानों के ऊपर भारी दबाव डाला है । इन चुनोतियाँ के साथ पर्यावरण को बचाने में हम सब का योगदान जरूरी है ।
 हिंदुस्तान पेट्रोलियम    सिडकुल एरिया का पहला  सी एन जी पम्प का शुभारंभ जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय  ने  रिबन काट कर किया । 
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने  कहा कि सी एन जी  पैट्रॉल और डीजल से सस्ता ईंधन है ।इससे निकलने वाले धुंए से पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता, यह  वाहन के इंजन और  क्षमता को बढ़ाता है । इस गैस से मिलने वाला माइलेज पेट्रोल डीजल की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि
यह  सी एन जी स्टेशन वाहन एवम उदयोगों  को स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करेगा साथ ही प्रदूषण से राहत प्रदान करेगा। 
जिलाधिकारी ने सीएनजी स्टेशन डीलर को सेवा सुचारू रखने की लिए जरूरी प्रशासनिक मदद का आश्वासन भी दिया।
समारोह में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीनियर क्षेत्रीय मैनेजर  दीपक कौशिक, सीनियर सेल्स ऑफिसर आयुष अग्रवाल हरिद्वार नेचुरल गैस के  सीईओ मोहित भाटिया एवं पेट्रोल पंप के डीलर राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *