ल्यूमिनस के द्वारा अलीपुर छात्रावास रोशन ।

 

आज दिनांक 5 फरवरी 2024 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर, बहादराबाद, हरिद्वार में ल्यूमिनस CSR के द्वारा 5 सोलर लाईट लगवाई गई । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल ने बताया कि छात्रावास में विद्युत चले जाने पर रात के समय अंधेरा होने पर छात्रावास के छात्रों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, अंधेरे में सांप आदि के आने का भी खतरा बना रहता था । इस हेतु पिछले दिनों ल्यूमिनस से सोलर लाईट लगवाने का निवेदन किया गया था, ल्यूमिनस कंपनी द्वारा हमारा निवेदन स्वीकार करते हुए आज छात्रावास में CSR के तहत 5 सोलर लाईट लगवाई गई । छात्रावास के समस्त स्टाफ व छात्रों की तरफ से छात्र व छात्रावास हित में किए गए नेक कार्य हेतु ल्यूमिनस की HR मैनेजर साक्षी चौहान का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया । इस कार्य को सम्पन्न कराने में शिक्षक दीक्षांत चौहान का विशेष सहयोग रहा । इस अवसर पर साक्षी चौहान ने कहा कि वो भविष्य में भी छात्रावास हित में ल्यूमिनस की तरफ से और व्यक्तिगत रूप से भी सहयोग करती रहेंगी । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, लोकेश कुमार, चंद्रकिरण, संदीप कुमार, अंकित , मुकेश, हरिओम, रुस्तम, अशोक सहित छात्र उपस्थित रहे ।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *