सरदार वल्लव भाई पटेल की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाई गई ।

हरिद्वार-राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में देश के पहले उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लव भाई पटेल की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाई गई । सर्वप्रथम विद्यालय स्टाफ द्वारा सरदार पटेल जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए । विद्यालय प्रभारी प्रवीण कपिल द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टाफ को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई ।

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सरदार पटेल जी के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की गई । जिसमे छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए सरदार पटेल जी जीवन पर प्रकाश डाला । और विद्यालय द्वारा “एकता दौड़” का आयोजन भी किया गया। जिसमे कक्षा 4 व 5 के बच्चों ने प्रतिभाग किया और बाकी छात्रों ने तालियां बजा कर दौड़ में प्रतिभाग करने वाले छात्रों का स्वागत किया । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में शीशी श्रीवास्तव, कविता धीमान, शिखा वशिष्ठ, शिखा चौहान , प्रथम फाउंडेशन से गोतम और D.Led. प्रशिक्षु हिमांशु व अक्षय उपस्थित रहे      

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *