परिवार से बडी कोई सम्पत्ति नही, सिखा रही महिला हेल्पलाइन पुलिस

हरीद्वार

आज दिनांक 15.05.2023 को पुलिस लाइन रोशनाबाद में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय श्री अजय सिंह के दिशा-निर्देश में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देखरेख में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो की अध्यक्षा श्रीमती दीपाली सिंह, श्रीमति रेखा यादव (पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध हरिद्वार), सुश्री निहारिका सेमवाल (क्षेत्राधिकारी ऑप्स हरिद्वार), मनोवैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण कुमार, समाजशास्त्री श्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता श्रीमती विदुशी चतुर्वेदी, समाज सेविका श्रीमती एकता अरोड़ा, प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर हरिद्वार उ0नि0 अनीता शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों व दोनों पक्षों को सुना गया व परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया।

बैठक में चुने गए जटिल पारिवारिक प्रकरणों में से 04 पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के समझाने पर समस्त टीम के समक्ष आपसी सहमति से साथ साथ रहने का समझौता हुआ एवं 03 प्रकरणों में पक्षों द्वारा सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि मांगी गयी।

Related Posts

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *