एचईसी कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस/अविविन्यास कार्यक्रम का आयोजन।

 हरिद्वार समाचार- एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की नई एनएसएस (राष्ट्र्ीय सेवा योजना) इकाई के गठन के बाद इकाई द्वारा स्थापना दिवस/अविविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्र्ीय सेवा योजना जिला हरिद्वार के जिला समन्वयक डा0 एस..पी. सिंह ने एनएसस की रूपरेखा, उदद्ेश्यों पर प्रकाश डाला साथ ही एनएसएस में किये जाने वाले 7 दिवसीय/1 दिवसीय सामाजिक कार्यक्रमों एवं बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा की जानकारी उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी एवं राष्ट्र्ीय सेवा योजना के स्वंय सेवियों को दी।
संस्थान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह एवं पीआरओ ललित जोशी ने जिला समन्वयक डा0 एस.पी.सिहं का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने बताया कि एनएसएस की स्थापना 24 सितम्बर 1969 को हुई थी साथ ही उन्होने इसके उदद्श्यों पर पर छात्र/छात्राओं को जानकारी दी। डा0 मौसमी गोयल ने भी इस अवसर पर एनएसएस उपस्थित स्वंय सेवियों को सेवा भाव से समाज सेवा में जुट जाने के लिये प्रेरित किया।

संस्थान की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित स्थापना दिवस/अविविन्यास कार्यक्रम में श्री शुभांग वालिया, तारा सिंह एवं स्वंय सेवी तरूण वोरा, इशिका, वंशिका, सृष्टि पाण्डेय, नेहा, मेहा, प्रिया, कशिश, रजत राणा, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *