12.12.2020 को हरिद्धार, तहसील रूड़की और तहसील लक्सर) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

हरिद्वार समाचार –

माननीय उत्तराखण्ड़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय परिसर नैनीताल के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत योजना के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्धार द्धारा दिनांक 12.12.2020 (द्धितीय शनिवार) को जनपद हरिद्वार के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय हरिद्धार, तहसील रूड़की और तहसील लक्सर) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में क्रिमीनल कम्पांउडेबल आॅफेन्स, एनआई एक्ट केसेस अंडर सेक्शन 138, बैंक रिकवरी केस, एमएसीटी केसेस, लेबर डिसप्यूट केसेस, बिजली एवं पानी के बिल, मेट्रीमोनियल डिसप्यूट, लैंड एक्वीजिशन डिसप्यूट, सर्विस मेटर्स रिलेटिंग टू पे एंड एलांउसेंस एंड रिट्रायल बेनिफिट्स, रेवेन्यू केसेस (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एवं हाई कोर्ट में लंबित) तथा अन्य सिविल वाद से संबंधित मामले निपटाये जायेंगे।
ऐसे व्यक्ति जिनका उपरोक्त प्रकृति का कोई वाद, न्यायालय में लम्बित है अथवा प्री-लिटिगेशन का मामला है तो उनके द्धारा सम्बधित न्यायालय मंे ड्रा बाॅक्स के माघ्यम से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्धार की ई-मेल आई.डी. dlsaharidwar@gmail.com अथवा जिला न्यायालय हरिद्धार के ई-मेल आई.डी. dj-har-ua@nic.in पर सुलह समझौते हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर उक्त वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत मेें निस्तारण हेतु नियत कराया जा सकता है।
यह जानकारी सिविल जज (एस0डी0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार शिवानी पसबोला ने दी।

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *