एचईसी संस्थान में ‘फ्रैशर पार्टी‘ का आयोजन/ चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने सफल आयोजन के लिये संस्थान की टीम को बधाई दी

 

हरिद्वार समाचार-आज एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, , हरिद्वार में ‘फै्रशर पार्टी-2021 (रिदम-डिवाईन थीम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी, वाईस-चेयरमैन श्री अमित चैधरी व डायरेक्टर डा0 अंशुल शर्मा द्वारा माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं क्रमशः मिस्टर एवं मिस फ्रैशर, मिस्टर टेलेन्ट एवं मिस टेलेन्ट, सिंगिग, डांसिग आदि में प्रतिभाग किया। सभी छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ फै्रशर पार्टी में भाग लिया। मिस्टर एवं मिस फ्रैशर-2020 प्रतियोगिता में बीकाॅम (आॅनर्स) तृतीय समेस्टर के उदित अहलुवालिया एवं मिस फै्रशर-2020 बीकाॅम तृतीय सेमेस्टर की अदीबा नाज ने खिताब जीता। मिस्टर एवं मिस फै्रशर-2021 के मिस्टर फै्रशर बीएचएम प्रथम सेमेस्टर के अमन आनन्द एव मिस फै्रशर-2021 का खिताब बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर की पलक ने जीता।

डायरेक्टर डा0 अंशुल शर्मा ने सभी फ्रैशर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की काॅमना की। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के

चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने सफल आयोजन के लिये संस्थान की टीम को बधाई दी एवं छात्रों को सम्बोधित कर कहा कि वह भविष्य में इसी प्रकार आगे विभिन्न कार्यक्रमों में इसी प्रकार प्रतिभाग करते रहें। इस अवसर पर डा0 मौसमी गोयल, डा0 तृप्ति अग्रवाल, दीपशिखा, रश्मि सक्सेना, उमराव सिंह, शिखा सूरी, वर्णिका नागर, दीपाली अग्रवाल, ललित जोशी, तारा सिंह, राहुल शर्मा, रितु मोदी, शुभांग वालिया, गौरव भूषण, शिवानी उनियाल, गाथा भाटी, प्रिया वर्मा, पूजा वर्मा, समीक्षा, अंकाक्षा, आरती जायरा, डा0 निधी जोशी, यश भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

    देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

    राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का आरम्भ

    हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारम्भ वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में हुआ। शिविर का शुभारम्भ एनएसएस जिला समन्वयक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *