भव्य होगा ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह

हरीद्वार- पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन कल मनाएगी हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह, धर्मनगरी हरिद्वार में कल वैभव ग्रांड होटल में सुबह 11:00 बजे हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा और पत्रकारिता से जुड़े तमाम अहम सवालों को उठाया जाएगा ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया समारोह में तमाम गणमान्य नेताओं के साथ-साथ हरिद्वार के प्रतिष्ठित समाजसेवी व शासन प्रशासन के लोग प्रतिभाग करेंगे, उनका कहना है कि आज जिस तरह से पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है वह पत्रकारों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है आर्थिक स्थिति हो सामाजिक स्थिति है दोनों ही पत्रकारों के लिए चुनौतीपूर्ण हैं, इस पर हमारी संस्था काम कर रही है और आगे भी इसके लिए आवाज उठाती रहेगी, वहीं महासचिव मनीष कांगरान ने बताया कि कल समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमे तमाम प्रतिष्ठित लोगों और पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा , उन्होंने कहा तमाम सांस्कृतिक प्रोग्रामो के साथ साथ मैजिक शो भी प्रोग्राम में रखा गया है।

बाइट – अध्यक्ष संजीव शर्मा
बाइट – महासचिव मनीष कांगरान

Related Posts

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *