रंगारंग विदाई कार्यक्रम के पश्चात स्थानान्तरण पर विदा हुए सीओ पंकज गैरोला एवं सीओ विवेक कुमार

हरीद्वार

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार में तैनात सीओ पंकज गैरोला एवं सीओ विवेक कुमार को एसएसपी श्री अजय सिंह ने कार्यमुक्त किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित सादे विदाई समारोह में श्री अजय सिंह ने स्थानान्तरित हुए दोनो सीओ को नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर स्थानान्तरण अपनी शुभकामनाएं दी।

विदाई कार्यक्रम में मौजूद सिटी व देहात क्षेत्र के पुलिस ऑफिसर्स ने इस दौरान आपस में बिताए गए यादगार पलों को आपस में साझा करते हुए अपने अनुभव को साझा किया। इस दौरान दिए गए संबोधन में एसएसपी श्री अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल एवं अन्य अधिकारी गण द्वारा विदा हो रहे दोनों क्षेत्राधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि निकट भविष्य में भी यूं ही साथ काम करने का मौका मिलता रहेगा।

05 फरवरी 2021 से लगातार सीओ मंगलौर के पद पर तैनात रहे पंकज गैरोला का स्थानान्तरण जनपद देहरादून हुआ है। नवीन स्थानान्तरण पर एसटीएफ में तैनात हुए विवेक कुमार दिनांक 01.01.2021 को जनपद आगमन के पश्चात द्वारा बतौर सीओ रुड़की सर्किल तथा लक्सर सर्किल में अपनी सेवाएं दी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *