जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियोें को निर्देश दिये कि वे गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये कहां कितना काम हो गया है, कितना बाकी है तथा कितने समय में पूरा हो जायेगा, इसकी पूरी रिर्पोट प्रस्तुत करें

 हरिद्वार समाचार- जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। 
बैठक में यू0पी0सी0एल0 के अधिकारियों ने बताया कि 33 केवी का कार्य शत-प्रतिशत, 11केवी का कार्य 97 प्रतिशत, एलटी का कार्य 95 प्रतिशत हो गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शेष कार्य यथाशीघ्र पूरे किये जायें। 
जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि अब खुदाई से सम्बन्धित कार्य नहीं है, जो कार्य बचे हैं, वे 20 दिन के अन्दर पूरे कर लिये जायेंगे। अमृत योजना के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि ज्वालापुर जोन मंे 60 प्रतिशत, मध्य हरिद्वार में 30 प्रतिशत कार्य हो गया है, जो 10 जनवरी तक पूरे हो जायेेंगे।
नेचुरल गैस के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य रोड के जो कार्य हैं, वे पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन तीन जगह-सूखी नदी, गुरूकुल कांगड़ी विवि के पास आदि पर पीडब्ल्यूडी तथा पर्यटन से संस्तुति प्राप्त न होने की वजह से कार्य रूका हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश देते हुये कहा कि कुम्भ को देखते हुये आगे खोदने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होता है, तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय की जायेगी तथा उसी अनुसार कार्रवाई की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियोें को निर्देश दिये कि वे गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये कहां कितना काम हो गया है, कितना बाकी है तथा कितने समय में पूरा हो जायेगा, इसकी पूरी रिर्पोट प्रस्तुत करें। 
बैठक में लोक निर्माण, जल निगम, जल संस्थान, नगर निगम, यूपीसीएल, नेचुरल गैस, नेशनल हाईवे अथाॅरिटी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *