कोविड वाॅरियर से कोविड विनर हेतु वाकाथान प्रतियोगिता

हरिद्वार समाचार – जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2021 से 16 जनवरी 2021 तक कोविड वाॅरियर से कोविड विनर हेतु वाकाथान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
10 जनवरी 2021 को वाकाथान प्रतियोगिता, 200 मीटर पैदल चाल-महिला व पुरूष वर्ग (ओपन वर्ग) एवं 01 किमी पैदल चाल-35 आयु वर्ष से कम के युवाओं हेतु।
11 जनवरी 2021 को म्यूजिकल चेयर रेस – महिला एवं पुरूष (ओपन वर्ग) एवं लम्बी कूद- 35 आयु वर्ष से कम के युवाओं हेतु।
12 जनवरी 2021 को डाट बोर्ड गेम (महिला व पुरूष वर्ग)। 13 जनवरी 2021 को पिंग पोंग (स्पून बाॅल) रेस (महिला व पुरूष वर्ग)।
14 जनवरी 2021 को सूई धागा रेस (महिला व पुरूष वर्ग)। 15 जनवरी 2021 को ट्रायएंगल मेकिंग प्रतियोगिता (महिला व पुरूष वर्ग) एवं 16 जनवरी 2021 को रूमाल रेस (महिला व पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके व्यक्तियों द्वारा ही प्रतिभाग किया जा सकता है। प्रतियोगिता मंे जो भी व्यक्ति प्रतिभाग करना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार (9412157658, 7055569207) dsoharidwar2442@gmail.com/youthwelfareharidwar@gmail.com/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी – 8791700860 (बहादराबाद, लक्सर), 9634411354 (रूड़की) 7248292028 (खानपुर, नारसन, भगवानपुर) में करवा सकते हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार श्री एस0के0 डोभाल ने दी

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *