समान नागरिक संहिता बिल पेश किए जाने के लिए साधुवाद के पात्र हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 6 फरवरी। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने राज्य विधानसभा में यूसीसी बिल पेश किए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि यूसीसी कानून लागू होने से समाज के सभी वर्गो को लाभ होगा। यूसीसी कानून लागू किए जाने के लिए विधानसभा के पटल पर बिल पेश किए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वादे को पूरा करने की दिशा में सरकार ने एक पड़ाव पूरा कर लिया है। जल्द ही विधानसभा से बिल पास होने के बाद यूसीसी कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गो को लाभ होगा। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने अन्य राज्यों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से किसी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संविधान और कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। इसलिए समान नागरिक संहिता को केंद्र सरकार के स्तर पर भी लागू किया जाना चाहिए। विपक्ष द्वारा यूसीसी बिल की आलोचना करने पर उन्होंने कहा कि बिल पूर्णतया संवैधानिक है। अन्य दलों की सरकारों को भी इसे लागू करना चाहिए। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य प्रमोद ने भी यूसीसी बिल पेश किए जाने का स्वागत किया।

Related Posts

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी

दिनांक: 16 अप्रैल 2026 नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *