नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए-विष्णु प्रसाद बराल

हरिद्वार, 29 जनवरी। नेपाल हिन्दू राष्ट्र पुनः स्थापना मंच के संस्थापक विष्णु प्रसाद बराल ने नेपाल सरकार से नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। नेपाल विद्यार्थी संघ द्वारा आयोजित वन भोज कार्यक्रम में शामिल होने आए विष्णु प्रसाद जुराल ने कहा कि हिंदू बाहुल्य नेपाल विश्व का एक मात्र हिंदू राष्ट्र था। लेकिन तत्कालीन सरकार ने नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया। लेकिन नेपाल का आम हिंदू जनमानस आज भी नेपाल को हिंदू राष्ट्र ही मानता है। नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए नेपाल हिंदू राष्ट्र पुनः स्थापना मंच के माध्यम लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की संस्कृति समान है। दोनों देशों में प्राचीन काल से ही घनिष्ठ संबंध रहे हैं। विश्व गुरू बनने की और अग्रसर भारत को नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र का दर्जा दिलाने के अभियान में सहयोग करना चाहिए। नेपाल विद्यार्थी संघ को वन भोज कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वन भोज नेपाल की प्राचीन परंपरा है। जिसे नेपाल विद्यार्थी संघ आज भी जीवंत रखे हुए है। इसके लिए नेपाल विद्याथी संघ के पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस दौरान स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हहिरानंद, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास भी मौजूद रहे। नेपाल विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र राज उपाध्याय, महामंत्री कमल ओझा, उपाध्यक्ष लोकराज जोशी, कोषाध्यक्ष चूड़ामणी शर्मा व पूर्व अध्यक्ष शेखर शर्मा ने वन भोज कार्यक्रम संपन्न कराने में सभी के सहयोग का आभार व्यक्त किया और कहा कि नेपाल विद्यार्थी संघ नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने के अभियान में नेपाल हिंदू राष्ट्र पुनः स्थापना मंच के अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहा है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *