ब्रह्मलीन महंत रामानंद पूरी दिव्य आत्मा थे- श्रीमंहत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के पूर्व सचिव महंत रामानंद पुरी का लंबी बीमारी के बाद रामकृष्ण मिशन में निधन हो गया अखाड़े के सचिव श्री महंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि सुबह बजे ब्रह्मलीन महंत रामानंद पूरी को नील धरा चंडीघाट पर समाधि दी जाएगी अखाड़े के साथ-साथ सभी अखाड़ों के संत महापुरुष शामिल होंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मंहत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी महाराज दिव्य आत्मा थे। उनके अचानक चले जाने से अखाड़े को जो छती पहुंची है। उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी हमेशा ही मानव उत्थान एवं जनकल्याण में अपने भागीदारी निभाते थे। उनके पद चिन्हों पर चलना ही उन्हे सच्ची श्रद्वांजलि होगी। भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान संत बताया। श्रद्धांजलि देने वालों में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलशनंद गिरी, अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी, अखाडा परिषद के महामं़त्री श्रीमहंत हरी गिरी, श्री मंहत प्रेम गिरी, महंत बलवीर गिरी, महंत ओंमकार गिरी, स्वामी केशवानंद, मंहत हरगोविंदपुरी मंहत शंकारानंद, स्वामी गगांगीरी, कालिका पिठाधिश्वर मंहत सुरेन्द्रनाथ अवधूत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सतपाल ब्रहम्चारी ,विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद,स्वामी अन्नतांद,स्वामी प्रभोदानंद गिरी,समाज सेवी प्रदीप शर्मा,प्रो सुनील बत्रा,राकेश गोयल अनील शर्मा स्वामी ब्रहम्म स्वरूपगब्रहम्चारी, स्वामी अदियोगी,मंहत दर्शन भारती,सहित कई राजनेताओं एंव समाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *