जिलाधिकारी ने किया जल भराव वाले इलाकों का निरीक्षण अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के दिये निर्देश

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिस पर निरंतर नजर रखे हुए थे l वे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए थे तथा दिशा निर्देश दे रहे थेl जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगतसिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती. लाटूवाला व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप,भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिये तथा स्वयं जल भराव वाले इलाकों, नाले- नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी एल शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे l

Related Posts

गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मैं. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

  *हरिद्वार 19 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *