श्री अवधेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ने भगतसिंह चौक से बालक एवं बालिकाओं की अलग-अलग आयु वर्ग में क्रास कन्ट्री दौड़ का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।

हरिद्वार। श्री अवधेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ समारोह के तहत भगतसिंह चौक से बालक एवं बालिकाओं की अलग-अलग आयु वर्ग में क्रास कन्ट्री दौड़ का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह ने स्वस्थ्य शरीर का उल्लेख करते हुये कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि भारत की अधिकांश जनसंख्या युवा है तथा आज युवा प्रतिभायें हर क्षेत्र में निखरकर सामने आ रही हैं।
क्रास कण्ट्री दौड़ में सर्वप्रथम अण्डर-16 बालक-बालिकाओं को तत्पश्चात ओपन वर्ग में बालक/बालिकाओं को भारत माता की जय, वन्दे मातरम की गूंज के बीच हरी झण्डी दिखाकर भगत सिंह चौक से रवाना किया गया, जो टिबड़ी रेलवे क्रासिंग, टिबड़ी रोड, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेन हॉस्पिटल बीएचईएल के सामने, बीएचईएल स्टेडियम, फायर गेट चौहारा होते हुये केन्द्रीय विद्यालय पहुंची, जहां पर क्रास कण्ट्री दौड़ का समापन हुआ। इस मौके पर सभी आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं को उनके उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री आर0एस0 धामी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी श्री मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं रक्षक दल अधिकारी सुश्री पूनम मिश्रा, श्री अशोक वर्मा, श्री नवीन चौहान, श्री विक्रम सिंह, श्री अनुराग राठी, श्री प्रदीप कुमार, सुश्री शिखा बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

    दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

    बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

      हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *