हरित देहरादून पहल

देहरादून दिनांक 24 जून 2024, (जिसूका), जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में  देहरादून जिला प्रशासन ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आज शुभारम्भ किया जा रहा है।  जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग 4 हजार लोगों द्वारा पेड़ लगाने हेतु काल्स प्राप्त हुए हैं जिनमें अधिकतर सड़क क्षेत्र  का है तथा निजी क्षेत्र भी है जहां भी पेड़ लगाए जा रहें हैं उनको पेड़ की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जा रही है।
ज़िलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे हरित देहरादून पहल के अंतर्गत आज प्राप्त कॉल्स में से कालर द्वारा चुने गए स्थानों पर पौधे लगाये जा रहे हैं। आज हरित देहरादून पहल कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासनगर, सेलाकुई सहित बिष्ट गांव में 120 पौधे लगाये गये हैं, पौधे लगाने के बाद वहाँ के निवासियों द्वारा पेड़ का संरक्षण करने हेतु शपथ भी ली गई।
नागरिक अपनी  भागीदारी के लिए स्थान का चयन करें, उस स्थान को चुनें जहां आप पेड़ लगाना चाहते हैं। चुने हुए स्थान की जानकारी हमें 18001802525 पर संपर्क करके बताएं।पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सब की ज़िम्मेदारी होगी। आइए, मिलकर देहरादून को हरा-भरा शहर बनाएं।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया हरित देहरादून बनाने के लिए जिला प्रशासन की इस मुहिम से, जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब लोग संकल्प लें, कि पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा नागरिक अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोलफ्री नंबर पर दे सकते हैं।

Related Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान

*हरिद्वार 30 अगस्त 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 को…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *