हरिद्वार से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक

हरिद्वार समाचार- जिलाधिकारी, हरिद्वार  सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में कल  कैम्प कार्यालय में कुम्भ मेला क्षेत्र हरिद्वार से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। 
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कुम्भ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण के सम्बन्ध में चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई लम्बित प्रकरण अतिक्रमण हटाने का नहीं है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई नई मांग अतिक्रमण हटाने की मेला प्रशासन से लिखित रूप में प्राप्त होती है, तो उसे हम एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित कर देंगे।
बैठक में अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में एक कमेटी गठित करने पर भी विचार हुआ, जो समय-समय पर अतिक्रमण के मामलों पर निर्णय ले सके। 
इस अवसर पर  भगवत किशोर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी,  जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट, सिंचाई विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *