हरिद्वार पुलिस ने ससम्मान हर्षोल्लास के साथ मनाया 02 अक्टूबर

हरिद्वार

आज दिनांक 02/10/24 को हरिद्वार पुलिस द्वारा महात्मा गांधी व भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वतंत्र भारत के निर्माण एवं विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर एसएसपी श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल( आईपीएस ) द्वारा दोनो महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित जवानों को शपथ दिलाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जनपद के पुलिस कार्यालय में एएसपी/ सीओ सदर जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) द्वारा समस्त कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई ,इसके साथ ही जनपद के सभी थानों, शाखाओं एवं कार्यालयों में भी सम्बन्धित प्रभारी गण की उपस्थिति शपथ लेते हुए पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उक्त महापुरुषों को याद किया गया l

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *