हरिद्वार पुलिस ने हासिल की एक और जिम्मेदारी, विष्णुघाट को लिया गोद

हरीद्वार

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज एसएसपी श्री अजय सिंह की प्रेरणा से हरिद्वार पुलिस ने “स्वच्छ भारत अभियान” में अपनी छोटी सी भूमिका तय करते हुए हर की पैड़ी के निकट स्थित विष्णुघाट को गोद लिया।

पवित्र मंत्रोच्चार के बीच एसएसपी श्री अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर, सी ओ सिटी मनोज ठाकुर ,सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, शहर क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चौकी इंचार्ज एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स तथा व्यापार मंडल से संजीव नैयर, सुरेश गुलाटी, राजीव पाराशर, कमल बृजवासी, राजन सेठ बृजेश, बृजेश पुरी, संदीप शर्मा आदि होटल एसोसिएशन से मिंटू पंजवानी के बीच पवित्र दीप प्रज्वलित कर माँ गंगा को साक्षी मान घाट की जिम्मेदारी सम्हाली।

पावन गंगा माता के किनारे स्थित विष्णुघाट की देखभाल, साफ-सफाई एवं रखरखाव अब हरिद्वार पुलिस के जिम्मे रहेगी।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *