हरिद्वार पुलिस द्वारा स्वछता के लिए श्रमदान अभियान

 हरिद्वार

 

दिनांक 02-10-23 को पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें स्वच्छांजलि देने हेतु हेतु आज दिनांक 01 अक्टूबर की प्रातः स्वच्छता दिवस “स्वच्छता के लिए श्रमदान” मनाये जाने के क्रम में श्री प्रमेन्द्र डोबाल एसएसपी हरिद्वार द्वारा सुभाष घाट, मालवीय घाट व विष्णु घाट में एसपी सिटी, सीओ सिटी एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।

पुलिस लाइन से 185 महिला रिक्रूट द्वारा भी उक्त सफाई कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

साथ ही जनपद की पुलिस लाइन, समस्त थाना/चौकी कार्यालयों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उक्त स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान देते हुए साफ- सफाई की गई।  

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *