हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ

हरिद्वार -16.07.2025 को हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के नगर वन देवपुरा अन्तर्गत “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” थीम कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रजाति के पौंधों यथा-जामुन, आंवला, कनेर, हरड, बहेडा आदि के 100 पौंधों का रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री रमेश पोखरियाल निशंक, मा० पूर्व मुख्यमंत्री, श्री ओम प्रकाश जमदग्नि, मा० (दर्जाधारी) राज्यमंत्री उपाध्यक्ष, पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, उत्तराखण्ड, श्री मदन कौशिक, मा० विधायक एवं श्री फिंचा राम चौहान, अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार, श्रीमती मीरा रावत, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, श्रीमती पूनम कैथोंला, उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार, श्री सुनील बलूनी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, रूड़की, श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, हरिद्वार आदि अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *