गुरुकुल समविश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस का आयोजन

 (14/09/2025)

हरिद्वार 

गुरुकुल समविश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पंडित लेखराम इंजीनियरिंग हॉस्टल में हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई, जिसका नेतृत्व डॉ० विपिन बालियान ने किया।

वार्डन डॉ० देवेंद्र सिंह ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इस पर गर्व करना हम सबका कर्तव्य है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मयंक पोखरियाल ने अभियंता दिवस एवं हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें “इंडिजीनियस” के मंत्र के माध्यम से उन्नत तकनीकी का निर्माण कर विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों को युवा कार्यक्रम मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता के जानकारी भी दी।

इंजीनियरिंग संकाय के एलुमनी सौरभ तिवारी ने छात्रों को जीवन में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के प्रतिष्ठित श्रमवीर अवॉर्डी एवं विश्वकर्मा अवॉर्डी श्री घसीटू राम रहे, जिन्होंने अपने जीवन के प्रेरणादायी अनुभव छात्रों के साथ साझा किए। साथ ही टाटा स्ट्राइव प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर दीपक शर्मा ने छात्रों को टोटल प्रोडक्टिव मैनेजमेंट की महत्ता समझाई।

संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्रों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन डॉ० संजय सिंह, अनुज बालियान, विनोद शर्मा समेत 200 से अधिक छात्र-छात्राएँ एवं एनएसएस स्वयंसेवक—अमृत, हर्ष, अंकित, ऋषव, ध्रुव, नितिन—सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *