हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

कल्जीखाल। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दी की संवैधानिक स्थिति और उसके संवर्द्धन के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बबलू कुमार ने विद्यार्थियों को हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में बताया। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि हिन्दी सम्पूर्ण विश्व मंे बोली, समझी जाने वाली भाषाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हिन्दी सम्पूर्ण देश के गौरव व अस्मिता का प्रतीक है। डॉ. नीति शर्मा ने कहा कि हिन्दी भारत की पहचान है। इस पहचान को बनाए रखने के लिए हमें अधिक के अधिक हिन्दी को व्यवहार में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की पहचान हिन्दी से ही है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. निशा चौहान ने कहा कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को देश भर में मनाया जाता है। वर्ष 1949 को आज के दिन हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। तब से लेकर आज तक सम्पूर्ण भारत में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. नीलम और डॉ. मनीषा रावत ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रियांशी, किरन पटवाल, मीनाक्षी, रोनिका, अंजलि, अंकिता सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *