नारसन। हरिद्वार (उत्तराखंड) ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव विकासखंड नारसन प्रतियोगिता बी.आर.सी. नारसन, मंगलौर मे खंड परियोजना अधिकारी(नारसन) श्री मेहराज अहमद एवं बीआरपी-नारसन श्री जगमोहन राणा के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खंड परियोजना अधिकारी श्री मेहराज अहमद एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह एवं साने करीम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर ने होकर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीI इस अवसर पर बीआरपी जगमोहन राणा ने उनका स्वागत किया एवं उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता मे गाधारोना, मंगलौर, नारसन कला, लिबबररहेडी, लाठर देवा हूण, ढंडेरा एवं मोहम्मदपुर संकुल के प्रतिभागियों ने भाग लिया I प्रतियोगिता से चयनित छात्र जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सामाजिक विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में भाषण, सामान्य ज्ञान एवं मॉडल में प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया।
नृत्य प्रस्तुति में राजकीय उच्चतर माध्यमिक लिबरहैरी (खुशी , मंत्सा, प्रियांशी, पलक, रितिका, जोयबा, एवम् सिमरन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मॉडल प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रथम स्थान (नगला), दूसरा स्थान शिबा(टांडा बहेड़ा), तीसरा स्थान जीविका (सुखारी खुर्द)।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे प्रिंस कुमार (राजकीय उच्चतर माध्यमिक लिबरहैरी), अहमद मलिक (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला मंगलौर), अभिजीत चौधरी (झबरेली कला) मैं तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु (पीएम श्री इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरा स्थान साजिया परवीन (की प्राथमिक विद्यालय मंगलौर) ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान सबीना (राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय जबरदस्तपुर) ने प्राप्त किया।
मंच का संचालन मोहम्मद अली ने कियाI इस अवसर पर जतिन शर्मा, आलोक सिंह, आरती पवार, मीनाक्षी, नेहा परवीन, अमित सैनी, विशाल सैनी, सुभाष चंद्र, ठाठ सिंह आलोक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे I
