दिनांक: 8 मार्च 2026

हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में आयोजित उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दूसरे दिन (8 मार्च 2026) आयुष विभाग का स्टॉल दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना रहा।

जैसा कि विदित है दिनांक 7 मार्च को इस कार्यक्रम मे श्री अमित शाह, माननीय गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ प्रतिभाग किया गया था और विभिन्न विभागों के स्टाल के साथ साथ आयुष विभाग के स्टाल का भी अवलोकन किया गया था.
प्रदर्शनी हाल मे आयुष विभाग के स्टाल का प्रतिनिधित्व डॉ विजय कैलाश जोगदंडे अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा , डॉ आर. पी सिंह संयुक्त निदेशक द्वारा किया गया था.

डॉ स्वास्तिक जैन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि स्टॉल पर आयुष विभाग, उत्तराखंड द्वारा विभिन्न सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभाग की उपलब्धियां एवं सेवाओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। भारी संख्या में आए आमजन, पर्यटक एवं अन्य विभागों के अधिकारी इस स्टॉल पर पहुंचे और आयुष विभाग की विभिन्न पहलों की सराहना की।

स्टॉल में निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां एवं जानकारी उपलब्ध कराती गयीं. स्टाल पर विभाग की टीम द्वारा आयुष विभाग की सेवाओं का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता हेतु जनसामान्य को प्रोत्साहित किया गया.

अस्पताल सेवाएं: आयुष चिकित्सालयों द्वारा प्रदान की जाने वाली ओपीडी, आईपीडी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी.

पंचकर्म चिकित्सा: पंचकर्म की विभिन्न विधियों, उनके लाभ एवं उपलब्धता की जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया

आयुष शिक्षा: उत्तराखंड में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी एवं सिद्ध शिक्षा की संस्थाएं एवं कोर्स की जानकारी प्रदान की गयी

जन स्वास्थ्य हेतु पहलें: आयुष विभाग द्वारा जन स्वास्थ्य सुधार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं एवं अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया गया.

ई-संजीवनी पोर्टल के लाभ: आयुष मंत्रालय के तहत टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के माध्यम से घर बैठे आयुष चिकित्सा परामर्श के फायदे के बारे में जागुक किया गया.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर: उत्तराखंड में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जानकारी, जहां एक ही स्थान पर सभी आयुष चिकित्सा पद्धतियां उपलब्ध हैं उनके बारे में जनसामान्य को अवगत करवाया गया.

नए निर्माणाधीन आयुष अस्पताल: राज्य में निर्माणाधीन नए आयुष अस्पतालों की प्रगति एवं भविष्य की योजनाएं तथा इससे जनमानस को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया.
· स्टॉल पर लाइव योग प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसकी आम जनता द्वारा खूब प्रशंसा की गई। लोग स्वयं योग आसनों में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ अनुभव कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, औषधीय पादपों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुण एवं उपयोग की जानकारी दी गई।

· स्टाल का एक विशेष आकर्षण प्रकृति परीक्षण कियोस्क था, जहां स्टॉल पर उपस्थित लोगों ने लाइव प्रकृति परीक्षण (प्रकृति निर्धारण) करवाया। यह गतिविधि अत्यंत लोकप्रिय रही और लोगों ने इसे बहुत उपयोगी बताया।

· विभाग द्वारा अनुसंधान आधारित आयुर्वेदिक पत्रिकाओं एवं अन्य प्रकाशनों का प्रदर्शन भी किया गया। स्टॉल पर कई अन्य इंटरैक्टिव डेमो एवं गतिविधियां चल रही थीं, जिनमें जनता ने सक्रिय भागीदारी की।

आमजन ने आयुष विभाग की इन पहलों की खुलकर प्रशंसा की। अन्य विभागों के अधिकारी भी स्टॉल पर पहुंचे और आयुष विभाग की इन नवीन एवं जन-उन्मुख पहलों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

डॉ स्वास्तिक जैन , जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि आयुष पद्धतियां हर घर तक पहुंचें और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *