एचईसी ‘नौकरी मेला-2022‘  में 110 छात्र-छात्राओं को नौकरी मिली

 
 
 
 हरिद्वार -एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में दिनांक 17 दिसम्बर को आयोजित  निःशुल्क नौकरी मेला-2022 में 110 छात्रों का चयन किया गया।  
संस्थान के डायरेक्टर डा0 अंशुल शर्मा ने बताया कि इस ‘नौकरी मेले‘ में संस्थान के अलावा 68 शिक्षण संस्थान/विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी इस मेले में प्रतिभाग किया, कुल 586 छात्र छात्राओं ने नौकरी हेतु संस्थान में पंजीकरण कराया। छात्रों के साक्षात्कार पारले एग्रो,  हाईक एजूकेशन, जस्ट डायल, साहिबंधु फिनटैक सर्विस प्रा0 लि0, बजाज कैपिटल एवं उत्कर्ष स्मॉल फाईनैन्स बैंक में देर सॉय तक चलते रहे। इस प्रकार 110 छात्र/छात्रायें नौकरी हेतु विभिन्न कम्पनियों में चयनित हुये। कुछ छात्रो को कम्पनियों द्वारा एचईसी संस्थान में ही ऑफर लैटर प्रदान कर दिये गये।
छात्रों के साथ आये उनके अविभावकों ने रोजगार दिलाने में संस्थान के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। 
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी चयनित छात्रों को शुभकॉमनायें दी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *