हरीद्वार
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है। एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज दिनांक-22.02.2026 (रविवार) की प्रातः भी रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत *संजयनगर टिबडी, एवं टिहरी विस्थापित कालोनी* में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले एवं बिना सत्यापन के घूम रहे संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 46 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 06 मकान मालिको के 60,000/ रू0 के कोर्ट चालान किये गये ।
रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया, साथ ही होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
1-कुल 06 कोर्ट चालान (धनराशि 60,000/-रू0)
*पुलिस टीम-*
1- आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल
3- अ0उ0नि0अशोक कुमार
4- कोतवाली रानीपुर
