NEET परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

हरिद्वार 

दिनांक 04/05/25 को होने वाली NEET परीक्षा को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर शहर से लेकर देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रो को 5 जोन एवं 9 सेक्टर में विभाजित किया गया हैl

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसपी क्राइम को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में निम्नानुसार फोर्स तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर कार्यालय मे रिजर्व मे पुलिस फोर्स नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा के दौरान भ्रमण शील रहने के निर्देश दिए गए हैं l

*परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस फोर्स*

SI- 24, आरक्षी- 78, महिला आरक्षी- 15, होमगार्ड- 15, अभिसूचना- 12

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *