वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु लगातार वृक्षारोपण कर रही हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार 

 

हरिद्वार पुलिस द्वारा शहर की हरियाली और सौंदर्य बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तर पर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 11/08/25 को ल्यूमिनस कंपनी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

ल्यूमिनस कंपनी के सहयोग से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 150 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इन वृक्षों को लगाने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि ये वृक्ष पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं। हरिद्वार पुलिस हरिद्वार की आम जनता से अपील करती है कि वह अपने आसपास इस बरसात के सीजन में अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण करें एवं एक स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु सकारात्मक प्रयास जरूर करेंl

इस अवसर पर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, ASP सदर जितेंद्र चौधरी, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित ल्यूमिनस कंपनी प्लांट हेड शिव सहाय, सीनियर मैनेजर एच आर साक्षी चौहान, प्रोडक्शन हेड प्रकाश वर्षणे, एससीपी हेड हिमांशु पुष्करण, मृगांकों बोस एससीएम हेड व मोमशाद अहमद मैनेजर ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *