मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर हरिद्वार प्रशासन सतर्क

 

हरिद्वार, 4 अगस्त 2025– मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के जरिए जनपद में भारी वर्षा की संभावनाओ के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश में हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों, आईआरएस से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ ही बाढ़ नियंत्रण चौकियां 24×7 सक्रिय हैं, वहीं सभी तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जलभराव संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में फील्ड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण एवम् निगरानी करते हुए जिलाधिकारी को फोटो व वीडियो के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की पल पल की जानकारी देते रहे और किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते रहे।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, बिजली के खंभों व पेड़ों से दूरी बनाए रखें और मौसम विभाग या जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *